{"_id":"627ac7d4ca64860506620be5","slug":"two-women-injured-in-stone-pelting-over-land-dispute-gajraula-news-mbd427596632","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद को लेकर मारपीट-पथराव में दो महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद को लेकर मारपीट-पथराव में दो महिलाएं घायल
विज्ञापन
गजरौला। जमीन को लेकर हुए विवाद में कहासुनी के बाद दो पक्षों में पथराव होने से गांव में अफरा तफरी मच गई। पथराव और मारपीट में दोनों तरफ से दो महिलाएं घायल हो गईं। सूचना पाकर गांव में पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया लेकर शांति भंग के आरोप में उनका चालान कर दिया।
मामला थाना क्षेत्र के गांव नौनेर का है। पुलिस ने बताया कि गांव निवासी अब्दुल रहमान का उसके चचेरे भाइयों से जमीन का लेकर विवाद चल रहा है। पुराने विवाद को लेकर मंगलवार की सुबह दोनों पक्ष कहासुनी के बाद आमने-सामने आ गए। इस बीच मारपीट शुरू हो गई।
देखते ही देखते पथराव होने से गांव में अफरा तफरी मच गई। पथराव और मारपीट में एक पक्ष से शबनम पत्नी शमशाद व दूसरी तरफ से अमीना पत्नी मतलूब घायल हो गईं। झगड़े की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों तरफ से चार लोगों को हिरासत में लिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी राजेश तिवारी का कहना है कि गांव में झगड़े का मामला सामने आया था। जिसमें दो महिलाएं घायल हुईं। घायलों का उपचार करा दिया गया। दोनों तरफ की तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।