फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two stolen bikes recovered, one arrested

चोरी की दो बाइकें बरामद, एक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two stolen bikes recovered, one arrested
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सैदनगली पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की दो बाइकें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि रविवार तड़के ढक्का मोड़ पर पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान अभियुक्त असलम निवासी ग्राम ढक्का थाना सैदनगली को गिरफ्तार किया गया। उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भाग गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक बाइक और उसकी निशानदेही पर दूसरी बाइक पुलिस ने बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आर्थिक लाभ लेने के लिए साथियों के साथ मिलकर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों से दोपहिया वाहनों को चोरी कर फर्जी कागजात बनाकर एवं नंबर प्लेट बदलकर वाहनों को बेच देते हैं। बताया कि बरामद एक बाइक सात अप्रैल 2022 को नवनीत विहार जनपद गाजियाबाद से अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की थी, जबकि दूसरी बाइक गाजियाबाद से चोरी की गई थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ, एसआई विपिन कुमार, एसआई चुन्नीलाल, सिपाही सलीम अली, सिपाही गौरव कुमार, सिपाही अखिलेश कुमार व सिपाही अजय कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed