फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   two sisters died road accident

हादसे में सगी बहनों की मौत, जाम

Wed, 15 Nov 2017 01:58 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /हसनपुर(अमरोहा)। 
ब्यूरो अमर उजाला /हसनपुर(अमरोहा)।  Updated Wed, 15 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
two sisters died road accident
गजरौला में हाईवे पर पलटी क्रेन।
कोतवाली क्षेत्र में चीनी मिल के निकट मंगलवार देर शाम दूध टैंकर ने आगे जा रहे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर सवार महिलाएं और पुरुष हवा में उछल कर सड़क पर इधर उधर जा गिरे। जिसमें दो सगी बहनों की घटनास्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि तीन घायल हुए हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने टैंकर रोक लिया और जाम लगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस से तीखी नोकझोंक के साथ झड़पें हुईं। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों समेत मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक के समझा बुझाने के बाद ग्रामीण कार्रवाई के आश्वासन पर शांत हुए। तब कहीं जाम खुल सका। करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। घायलों का निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव मुबारकपुर कला निवासी जबर सिंह मंगलवार की देर शाम पशुओं के लिए अगोला लेकर ट्रैक्टर से खेत से घर लौट रहा था। ट्रैक्टर में कुछ महिलाएं भी थीं। जैसे ही ट्रैक्टर चीनी मिल के निकट पहुंचा। उसी समय पीछे से आ रहे दूध के टैंकर ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर का पहिया निकल कर दूर जा गिरा। जिससे ट्रैक्टर सवार लोग हवा में उछल कर सड़क पर जा गिरे। ट्रैक्टर सवार सगी बहनें माया (45) पत्नी डालचंद, वीरवती (52) पत्नी महिपाल की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि जबर सिंह, कविता व शीतल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़ कर घटनास्थल पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दौड़ कर दूध टैंकर रोक लिया। हालांकि चालक भागने में सफल हो गया। भीड़ लग गई। गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने शव नहीं उठाने दिए। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार, उप जिलाधिकारी यश वर्धन श्रीवास्तव भी पहुंच गए। जाम लगा रहे ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह मनाया। तब कहीं जाम खुल सका। करीब एक घंटे तक तमाम वाहन जाम में फंसे रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed