फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two sides clashed in marriage ceremony

Amroha: शादी समारोह में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस को भी नहीं बख्शा

Wed, 20 Jul 2022 03:51 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नौगांवा सादात (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, नौगांवा सादात (अमरोहा) Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 20 Jul 2022 03:51 PM IST
सार

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि चार लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की तरफ से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। तीन पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं, उनका उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Two sides clashed in marriage ceremony
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी समारोह में कहासुनी के दूसरे दिन बुधवार को दो पक्षों में लाठी-डंडे चले और जमकर पथराव हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के घरों में घुसकर तोड़फोड़ की। बचाव में पहुंची पुलिस पर भी उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। जमकर बवाल किया। मौके पर पहुंची पांच थानों की पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। पथराव में तीन पुलिसकर्मी के जख्मी होने की चर्चा है। पुलिस ने मौके पर चार बवालियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की तरफ से मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन

यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के सैदपुर इम्मा गांव की है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि यहां रहने वाले अनवार के बेटे अकील की शादी मंगलवार को गांव में ही रहने वाली युवती के साथ हुई थी। शादी समारोह के दौरान गांव के रहने वाले दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस दौरान तो गांव के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कर दिया था। लेकिन बुधवार की दोपहर करीब बारह बजे फिर दोनों पक्षों के बीच  कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के घरों में घुसकर तोड़फोड़ की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 और नौगांवा सादात पुलिस मौके पर पहुंच गई। जैसे ही पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

घटना में अमरोहा नगर कोतवाली के एसएसआई जितेंद्र बानियान समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बिगड़ते देख सीओ सिटी विजय कुमार राणा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मंडी धनौरा, रजबपुर, अमरोहा नगर और देहात पुलिस को मौके पर बुला लिया। इसके बाद पुलिस ने बवालियों को खदेड़ते हुए लोगों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed