{"_id":"61f43eaed11c5328f913759a","slug":"two-real-brothers-were-scorched-while-heating-the-bonfire-to-escape-the-cold-serious-jpnagar-news-mbd4172869157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी से बचने के लिए अलाव तापते समय दो सगे भाई झुलसे, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी से बचने के लिए अलाव तापते समय दो सगे भाई झुलसे, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी से बचने के लिए गैस एजेंसी के बाहर अलाव ताप रहे दो सगे भाई आग की लपटों की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना से अफरातफरी मच गई। मौके पर एकत्र लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। दोनों भाइयों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के रजाकपुर गांव में सड़क किनारे नारायण गैस एजेंसी है। मूलरूप से देहात थानाक्षेत्र के कांकर सराय गांव निवासी फूल सिंह एजेंसी पर गैस डिलीवरी करने का काम करता है। लिहाजा वह अपनी पत्नी रेखा, दो बेटे आदित्य, आदर्श और बेटी साक्षी के साथ एजेंसी परिसर में ही रहता है। शुक्रवार शाम को उनके तीनों बच्चे एजेंसी से लगभग 20 मीटर दूर सड़क किनारे बने गड्ढे में अलाव जलाकर ताप रहे थे।
बताते हैं कि उनके पास थिनर की बोतल भी थी। पांच वर्षीय साक्षी वहां से उठकर घर जाने लगी। तभी तेरह वर्षीय आदित्य और नौ वर्षीय आदर्श ने अलाव को तेज करने के लिए उसमें थिनर डाल दिया। जिससे थिनर के सहारे आग की लपटों ने दोनों भाइयों को अपनी चपेट में ले लिया। घबराहट के चलते दोनों भाई अलाव में ही गिर पड़े। भाइयों को जलता देखकर बहन साक्षी शोर मचा दिया। थोड़ी देर में परिजन और आपपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह दोनों भाइयों को अलाव से बाहर निकाला। घटना में आदित्य और आदर्श गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और दोनों भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों दिल्ली रेफर कर दिया है। मामले में देर रात तक पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है। उधर दोनों भाइयों को हालत नाजुक बनी हुई है।