{"_id":"654663c319c473566208d268","slug":"two-real-brothers-from-uttarakhand-died-in-road-accident-in-amroha-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब से लौटा था: दिल्ली एयरपोर्ट से परिवार के साथ उत्तराखंड जा रहा था असरफ, सड़क हादसे में भाई के साथ मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब से लौटा था: दिल्ली एयरपोर्ट से परिवार के साथ उत्तराखंड जा रहा था असरफ, सड़क हादसे में भाई के साथ मौत
Sat, 04 Nov 2023 09:06 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 04 Nov 2023 09:06 PM IST
सार
उत्तराखंड के रहने वाले दो सगे भाइयों की अमरोहा में सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों भाई अपने परिवार के साथ दिल्ली एयरपोर्ट से अपने घर जा रहे थे। हादसे में कार में बैठे अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पतालस में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सऊदी अरब से लौटे मोहम्मद असलम को अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के जसपुर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान नेशनल हाईवे पर उनकी कार गन्रा लदे ट्रक में घुस गई। हादसे में अशरफ (36) और मोहम्मद असलम (40) की मौके पर मौत हो गई। जबकि बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। धमाके के साथ हुई टक्कर के बाद हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक अशरफ और मोहम्मद असलम उत्तराखंड में जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर निवासी किसान शमशाद के बेटे थे। मोहम्मद असलम एक साल से सऊदी अरब में नौकरी करते थे, जबकि अशरफ इलेक्ट्रिक के सामान की दुकान चलाते थे। शनिवार को मोहम्मद असलम सऊदी अरब से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। लिहाजा उनके भाई अशरफ अपनी पत्नी शमा परवीन, असलम की पत्नी अंजुम, असलम का बेटा अदनान, बेटी विलशाद, अशरफ की बेटी शमामन और असलम का साला मोईन कार में सवार होकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन
कार मोईन चल रहा था। दोपहर में सभी लोग दिल्ली और एयरपोर्ट से अपने घर जसपुर जा रहे थे। दोपहर बाद करीब चार बजे जैसे ही उनकी कार रजबपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित अतरासी गांव के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार कार गन्ना लदे ट्रक में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अशरफ और मोहम्मद असलम की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य सभी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लाइन लग गई। राहगीर मौके पर की तरफ दौड़े। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार में फंसे घायलों को निकालकर अतरासी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन