{"_id":"604d051b8ebc3ee64a355d2f","slug":"two-persons-died-in-road-accident-gajraula-news-mbd3827331149","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजरौला में कैंटर में घुसी तेज रफ्तार रोडवेज, परिचालक और यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला में कैंटर में घुसी तेज रफ्तार रोडवेज, परिचालक और यात्री की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला(अमरोहा)। हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे स्थित चौपला पुलिस चौकी के सामने रोडवेज की बस और कैंटर में टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। वहीं बस के परिचालक और एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 18 यात्री घायल हो गए। इनमें छह को सीएचसी लाया गया। मृतक की पत्नी और पुत्र की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
यह हादसा शुक्रवार की रात लगभग ढाई बजे हुआ। हापुड़ डिपो की बस बरेली से दिल्ली जा रही थी। बताते हैं कि बस में 42 यात्री सवार थे। इसी दौरान बस चौपला पर पुलिस चौकी के ठीक सामने चौराहे पर अचानक ही हसनपुर की दिशा से आए हाईवे पर आए कैंटर में जा घुसी। टक्कर लगते ही तेज धमाके की आवाज के साथ दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। वहीं बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कैंटर में सरिया लगा हुआ था। हादसे में बस के परिचालक सुनील पुत्र तेजराम निवासी लालपुर मधुपुरी थाना बेबर जिला मैनपुरी और यात्री मोहम्मद मियां पुत्र सल्लन निवासी कैलाश नगर गली नंबर चार, मकान नंबर 218 गांधीनगर दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस में सवार 18 यात्री घायल हो गए।
हादसे के बाद पहुंची पुलिस कुछ गंभीर घायलों को पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंची। केंद्र अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह ने इरम फातिमा, नाजिम, दिनेश, छत्रपति, वकील अहमद, इकराम आदि का प्राथमिक उपचार किया। इनमें इरम फातिमा और उनके पुत्र की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को वहां से हटवा दिया। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड के स्टेशन इंचार्ज पदम सिंह की तहरीर पर कैंटर चालक दीपू कुमार निवासी कोलापुर बुजुर्ग जैथरा जिला एटा के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।