फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   two persons died in accident

कार की टक्कर से बैंक सुरक्षा गार्ड, ई-रिक्शा चालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
two persons died in accident
गजरौला(अमरोहा)। नेशनल हाईवे पर दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार की टक्कर से अनियंत्रित हुआ ई रिक्शा ने साइकिल सवार गार्ड पर चढ़ गया। हादसे में ई रिक्शा चालक और निजी बैंक के गार्ड की मौत हो गई। जबकि कार सवार दिल्ली निवासी पिता-पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत से परिवारों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया। जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

जिला मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के शेरगढ़ी निवासी सुनील पुत्र नत्थू सिंह ई-रिक्शा चलाता था। हसनपुर के मोहल्ला खेवान में उसकी बहन रहती है। सुनील की भांजी की शादी है। रविवार की सुबह वह और उसकी पत्नी गुलशन, बेटे नैनू और गोलू ई रिक्शा में सवार होकर भात भरने हसनपुर जा रहे थे। इधर, यश बैंक की गजरौला शाखा में सुरक्षा गार्ड गांव सुल्तानठेर निवासी देवराज (45) पुत्र हर प्रसाद साइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे। दोनों शहवाजपुर डोर के नजदीक हाईवे पर बन रही पुलिया के पास पहुंचे थे कि तभी एक तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर से अनियंत्रित ई रिक्शा साइकिल सवार सुरक्षा गार्ड देवराज को रौंद दिया। हादसे में गार्ड की मौके पर मौत हो गई, जबकि ई रिक्शा चला रहा सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, कार सवार दिल्ली के गावड़ी निवासी राजीव जैन व उनका बेटा शुभम भी घायल हो गए। दोनों कार से बरेली जा रहे थे। घायलों को आनन फानन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। ई रिक्शा चालक सुनील की हालत नाजुक होने के कारण उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। पत्नी व बेटे उसे मेरठ ले जा रहे थे। गढ़मुक्तेश्वर के निकट रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शरद मलिक ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार और ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया है। वहीं दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर निर्माणाधीन पुलिया बन रही हादसों का सबब
गजरौला। थाना क्षेत्र में शहवाजपुर डोर के निकट हाईवे पर निर्माणाधीन पुलिया हादसों का कारण बन रही है। यहां पर अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है।
शहवाजपुर डोर के निकट बीते कई साल से हाईवे पर पुलिया का निर्माण चल रहा है। जिसके कारण हाईवे बेहद संकरा हो गया है। वर्षों से चल रहे निर्माण को पूरा नहीं किया जा सका है। इसके अलावा यहां पर ट्रैफिक वनवे चलता है। दूर से आने वाले तेज रफ्तार वाहन पुलिया निर्माण के चलते संकरे हुए हाईवे का ध्यान नहीं रख पाते। निर्माणाधीन पुलिया वर्षों से हादसों का कारण बनी है। यहां पर अब तक हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है। गजरौला पहुंचे डीएम ने बताया कि पुलिया का जल्द से जल्द निर्माण पूरा करने के लिए वह राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अफसरों से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed