फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   two persons arrested with two animals

पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर गैंगेस्टर गिरफ्तार, दो गोवंशी पशु सकुशल बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
two persons arrested with two animals
रहरा(अमरोहा)। मुठभेड़ के दौरान रहरा पुलिस ने गोकशी करने से पहले ही गो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो भागने में कामयाब रहे। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और कटान करने के उपकरण बरामद हुए हैं। मौके पर दो जिंदा गोवंशीय पशु मिले। पुलिस ने तीन तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। वहीं गिरफ्तार गोतस्कर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एसपी सुनीति ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। एएसपी अजय प्रताप सिंह के निर्देशन में गुरुवार की रात करीब डेढ़ बजे इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। तभी उन्होंने गंगवार से ढकिया खादर गांव को जाने वाले रास्ते पर वन विभाग के जंगल में गोकशी करने की कोशिश में लगे तीन तस्करों को घेर लिया। पुलिस ने आरोपियों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन आरोपियों ने अवैध तमंचे से पुलिस पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर जुल्फिकार निवासी गंगवार को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो आरोपी सनाउल्ला और उवैद निवासी गंगवार अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। तस्कर जुल्फिकार के कब्जे से तमंचा, खोखा और कारतूस, मांस काटने के उपकरण में छूरी, कुल्हाड़ी, कट्टे, रस्सी, एलईडी लाइट आदि सामान बरामद हुआ। रस्सी से बंधे दो जीवित गो वंशीय पशु भी बचा लिये गए।
विज्ञापन

एएसपी के मुताबिक जुल्फिकार गैंगस्टर है, जो वर्ष 2018 में भी गोकशी करने के जुर्म में आदमपुर पुलिस से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। यह गिरोह बनाकर आर्थिक लाभ लेने के लिए जंगल में घूमने वाले आवारा गोवंशीय पशुओं को पकड़ कर जंगल में ले जाते हैं। यहां उनका वध कर मांस को बेच देते हैं। जुल्फिकार के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। साथ ही गैर जनपदों से तीनों तस्करों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed