फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two more women found corona infected, number 11

दो और महिलाएं मिलीं कोरोना संक्रमित, 11 हुई संख्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two more women found corona infected, number 11
अमरोहा। जिले में कोरोना के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार की रात नोएडा लैब से आई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में दो महिलाएं और संक्रमित निकली है। जिले में अबतक 11 मरीज मिल चुके हैं। वहीं, चिकित्सकों ने महिलाओं को होम आइसोलेट कराया है। उधर, विदेश यात्रा कर लौटने वालों की संख्या जिले में 435 हो गई है। जबकि 9823 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को जनपद में नौ और लोग विदेश यात्रा करके लौटे हैं। सर्विलांस की टीम ने विदेश यात्रियों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। सभी यात्रियों को सात दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया है। अब तक विदेश से लौटने वालों की संख्या 435 हो गई है। शनिवार को अमरोहा नगर की 21 और 25 साल की दो महिलाएं को आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों को होम आइसोलेट किया गया है। उनके संपर्क में आने वाले परिवार के 26 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। उधर हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 1101 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें 342 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जिसमें कोई संक्रमित नहीं मिला है। जबकि 644 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए नोएडा भेजे गए हैं। इसके अलावा 134 बूथों पर 9823 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed