{"_id":"6152184e8ebc3e09f95a92fa","slug":"two-miscreants-of-the-gang-who-robbed-e-rickshaw-by-feeding-intoxicants-arrested-jpnagar-news-mbd404198684","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खुरानी कर ई-रिक्शा लूट गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर खुरानी कर ई-रिक्शा लूट गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
रजबपुर पुलिस की गिरफ्त में ई-रिक्शा लूट के आरोपी।
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। रजबपुुर पुलिस और एसओजी ने जहरखुरानी कर ई-रिक्शा लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मेरठ-हापुड़ के बदमाश जिले में ई-रिक्शा लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़कर उनके कब्जे से दो ई-रिक्शा, तमंचे-कारतूस व नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। जबकि, फरार तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
एसपी पूनम ने बताया कि पिछले करीब ढाई महीने में अमरोहा जनपद और मुरादाबाद में लगातार ई-रिक्शा लूट व चोरी की कई घटनाएं हुईं थीं। इसमें बदमाश विभिन्न क्षेत्रों से ई-रिक्शा बुक करके ले जाते थे और चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा लूटकर फरार हो जाते थे। बदमाशों ने 17 जुलाई को गजरौला, 26 अगस्त को बाईपास रोड रजबपुर, 6 सितंबर को अतरासी जोया टोल प्लाजा के पास और 13 सितंबर को गजरौला और 22 सितंबर को मुरादाबाद में मझोला थानाक्षेत्र के अंतर्गत चालकों को नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा लूटे थे।
इन घटनाओं के खुलासे के लिए रजबपुर थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ, एसओजी व सर्विलांस प्रभारी संजय कुमार को लगाया गया था। दोनों टीमों ने सोमवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए जहरखुरानी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को शकरपुर बाईपास नवनिर्मित पुल के निकट गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम इमरान निवासी मोहल्ला समर गार्डन निकट जामा मस्जिद थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ, आरिफ निवासी मोहल्ला आसियाना कॉलोनी थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ बताया। जबकि उनका एक साथी साजिद निवासी कस्तला कासमाबाद थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ फरार हो गया। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो ई-रिक्शा, 12 हजार रुपये नकद, दो अवैध तमंचे, चार कारतूस बरामद हुए। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।