फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two miscreants injured, police constable and head constable injured in encounter with police in Gajraula

गजरौला में पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, हेड कांस्टेबल और दरोगा भी जख्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants injured, police constable and head constable injured in encounter with police in Gajraula
अमरोहा। थाना क्षेत्र के गांव कांकाठेर-तिगरी मार्ग पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरा देख हापुड़ जनपद में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों ने पुलिस टीम पर तमंचों से फायरिंग कर दी। हेड कांस्टेबल के पैर तथा दरोगा की बांह में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। वहीं बचाव के लिए पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। पुलिस की दो गोलियां दोनों बदमाशों के पैरों में लगीं। सूचना मिलने पर एसपी सुनीति भी यहां आईं और घटनास्थल का निरीक्षण कर सीएचसी में भर्ती घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल पूछा।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह हाईवे पर अतरासी में चेकिंग के दौरान काले रंग की बगैर नंबर वाली अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाश फायरिंग करते हुए गजरौला की दिशा में फरार हो गए थे। इसका मैसेज वायरलेस पर फ्लैश होते ही पुलिस मुस्तैद हो गई थी। सीओ सत्येंद्र कुमार और इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने अपरान्ह साढ़े 12 बजे तक चौपला पर चेकिंग अभियान भी चलाया। पुलिस टीम हाईवे पर ब्रजघाट से पूर्व ओसीताजगदेपुर कट के पास चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन

एसपी सुनीति ने बताया कि गजरौला की दिशा से आ रही काले रंग की अपाचे को रोकने का इशारा करने पर बदमाशों ने बाइक कांकाठेर-तिगरी मार्ग पर दौड़ा दी। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा, एसआई रजनीश कुमार, एसआई आदेश राठी ने गाड़ी लेकर उनका पीछा किया। गांव कांकाठेर से निकलते ही बदमाशों ने अपनी बाइक खेतों में मोड़ दी। इसी दौरान उनकी बाइक एक खेत में पहले से ही की गई तारों की बाड़ में फंसकर पलट गई। एसपी के मुताबिक खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने 315 बोर के तमंचों से पुलिस पार्टी पर छह-सात फायर किए। एक-एक गोली हेड कांस्टेबल मेघ सिंह के दाहिने पैर और एसआई रजनीश कुमार के बाएं हाथ की बांह पर लगी। इस पर पुलिस ने भी पोजीशन ले ली और जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ में रजा मोहम्मद उर्फ रजवा निवासी गांव राजपुर थाना सिंभावली जिला हापुड़ तथा दिलशाद निवासी गांव घूंघराला थाना हाफिजपुर जिला हापुड़ पैर में गोली लगने से घायल हो गए। चारों घायलों को सीएचसी लाया गया। यहां से दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गजरौला में पुलिस मुठभेड़ की जानकारी होने पर सीओ सत्येंद्र कुमार, एएसपी अजयप्रताप सिंह, हसनपुर और रजबपुर के कोतवाल भी आ पहुंचे। बाद में एसपी सुनीति भी आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed