फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two leaders of BJP clashed over sitting ahead in Mann Ki Baat program, fiercely fought

मन की बात कार्यक्रम में आगे बैठने को लेकर भिड़े भाजपा के दो नेता, जमकर नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two leaders of BJP clashed over sitting ahead in Mann Ki Baat program, fiercely fought
अमरोहा मन की बात कार्यक्रम के दौरान कुर्सी हटाने के को लेकर आपन में भिड़ते अमरोहा विधानसभा सीट से - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। मन की बात कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के दौरान कुर्सी पर आगे बैठने को लेकर भाजपा के दो नेता आपस में भिड़ गए। दोनों प्रत्याशियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। कार्यक्रम में मौजूद अन्य भाजपाइयों ने दोनों को समझा कर बिगड़ते हालात संभाले। इसके बाद भी दोनों के बीच बहसबाजी होती रही। हालांकि पीएम मोदी के संबोधन से कुछ मिनट पहले ही शांत होकर दोनों प्रत्याशियों ने कार्यक्रम को देखा।
विज्ञापन

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के तहत देश को संबोधित किया। कार्यक्रम में अमरोहा के ढोलक कारोबारियों के साथ पीएम का संवाद प्रस्तावित था। इसके लिए लकड़ी हस्तकला एसोसिएशन के अध्यक्ष शक्ति कुमार अग्रवाल के कारखाने से लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में ढोलक कारोबारियों व कारीगरों के अलावा भाजपा के पदाधिकारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही भाजपाइयों का कार्यक्रम में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। अन्य पदाधिकारियों के साथ अमरोहा विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी डॉ केएस सैनी सबसे अगली पंक्ति में पड़ी कुर्सी पर बैठे हुए थे। लेकिन मन की बात कार्यक्रम शुरू होने से कुछ मिनट पहले इस सीट से निवर्तमान प्रत्याशी रहे राम सिंह सैनी भी पहुंच गए। दोनों ही नेता भाजपा में ठीकठाक पकड़ रखते हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए लकड़ी हस्तकला एसोसिएशन के अध्यक्ष शक्ति कुमार अग्रवाल के बेटे ने कुर्सी मंगवा कर पूर्व प्रत्याशी डॉ केएस सैनी के आगे रख दी और निवर्तमान प्रत्याशी रामसिंह सैनी को बैठने के लिए आमंत्रित कर दिया। जैसे ही रामसिंह सैनी कुर्सी पर बैठे तो आगे बैठने को लेकर निवर्तमान प्रत्याशी केएस सैनी भड़क गए। उन्होंने कुर्सी को पकड़कर इधर-उधर कर दिया। बस इसी बात को लेकर दोनों प्रत्याशियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दोनों प्रत्याशी कुर्सी पकड़ कर खींचातानी करने लगे। जमकर हंगामा शुरू हुआ। दोनों प्रत्याशियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख कार्यक्रम में मौजूद अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने हस्तक्षेप कर दोनों को शांत किया। इसके बाद निवर्तमान प्रत्याशी रामसिंह सैनी की कुर्सी को पूर्व प्रत्याशी डॉ. केएस सैनी के आगे से हटाकर पीछे कर दिया गया। इसके बाद भी दोनों प्रत्याशियों के बीच बहस होती रही। पीएम मोदी का मन की बात संबोधन शुरू होने वाला था, इसलिए माहौल शांत करने के लिए लकड़ी हस्तकला एसोसिएशन के अध्यक्ष शक्ति कुमार अग्रवाल ने हाथ जोड़कर दोनों पक्षों को शांत किया। इस दौरान काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से पहले ही दोनों प्रत्याशी शांत हो गए और एलईडी पर पीएम मोदी किस मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed