{"_id":"620ff4eb9ba46212276f69bd","slug":"two-lakh-rupees-stolen-by-cutting-pocket-of-retired-worker-jpnagar-news-mbd4192742148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त कर्मी की जेब काटकर दो लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त कर्मी की जेब काटकर दो लाख रुपये चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय संचार निगम के सेवानिवृत्त कर्मी के साथ लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। जिसमें लूट की सूचना झूठी निकली। जबकि जेबकतरों ने कर्मचारी की जेब से पैसे चोरी किए थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
यह घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के अतरासी हसनपुर रोड की है। क्षेत्र के फयाजनगर गांव निवासी धर्मपाल सिंह भारतीय संचार निगम में कर्मी थे। सेवानिवृत्त होने के बाद घर ही रहते हैं। गुरुवार को धर्मपाल सिंह दिल्ली से वापस घर लौट रहे थे। आरोप है कि वह दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डा से रोडवेज बस में सवार हुए। रास्ते मे किसी स्थान पर अज्ञात लोगों ने बस में उनकी जेब काट कर दो लाख रुपये चोरी कर लिए। रात करीब आठ बजे का आसपास हाईवे पर अतरासी में रोडवेज से उतरे। गांव के अड्डे पर पहुंच कर धर्मपाल सिंह की जेब से रुपये गायब थे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी कार सवार बदमाशों ने उनसे दो लाख रुपये लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।
एसओ रमेश सहरावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। सामने आया कि उनकी पेंट की जेब ब्लेड से कटी हुई थी, जबकि वह अपने बार बार बयान बदल रहे थे। एसओ ने बताया कि लूट की सूचना झूठी निकली। जेबकतरों ने जेब काट कर रुपये चोरी किए हैं। शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।