{"_id":"62cc7af26c67cd3f5617b01d","slug":"two-laborers-killed-in-bike-collision-on-sambhal-road-jpnagar-news-mbd4343029137","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में दो मजदूरों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर-संभल मार्ग पर कालाखेड़ा के पास बाइकों की भिड़ंत में दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक मजदूर की पत्नी व दूसरे का मौसेरा भाई घायल हो गया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वाला एक युवक गजरौला एवं दूसरा संभल के देहपा गांव का है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सोमवार दोपहर को संभल के नखासा थाना क्षेत्र के गांव देहपा निवासी अजय (21) पुत्र संजय सिंह टेंट की दुकान पर मजदूरी का काम करता था। सोमवार की दोपहर को वह बाइक पर सवार होकर हसनपुर के रहरा अड्डा निवासी अपने मौसेरे भाई जीवन के साथ संभल की तरफ जा रहा था। जबकि सामने से गजरौला के मोहल्ला गंगानगर निवासी विकास (20) पुत्र विजय बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी मोनिका के साथ आ रहा था। संभल-हसनपुर मार्ग पर गांव कालाखेड़ा के नजदीक बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां अजय को मृत घोषित कर दिया। जबकि विकास को हायर सेंटर रेफर कर दिया। विकास ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
संभल मार्ग पर बाइकों की भिड़त में मारे गए गजरौला निवासी विकास की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। जिंदगी में पति पत्नी दोनों बहुत खुश थे। वह सोमवार को संभल के गांव मन्नीखेड़ा में रिश्तेदारी से वापस लौट रहे थे। अभी कोई बच्चा भी नहीं था। युवक की मौत से पत्नी एवं परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। उधर, संभल के गांव देहपा निवासी अजय की शादी केवल दो माह पहले ही हुई थी। एक टेंट की दुकान पर रहकर परिवार का पालन पोषण करता था। अजय तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।