फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two incidents of theft revealed, one accused arrested

चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two incidents of theft revealed, one accused arrested
वाहन चेकिंग के दौरान डिडौली पुलिस में चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए आरोपी से डिडौली स्थित फैक्टरी में हुई चोरी का सामान बरामद किया। जबकि आरोपी ने एक महीने पहले आदमपुर के दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि तीन महीना पहले डिडौली कोतवाली क्षेत्र के करनपुर गांव स्थित मेटल प्रोडक्शन आफ इंडिया फैक्टरी में चोरी की घटना हुई थी। इस दौरान चोर करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए थे। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। प्रकरण में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गुरुवार रात एसपी पूनम के निर्देश पर डिडौली पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। सूचना पर सहसपुर अलीनगर को जाने वाले रास्ते पर दो संदिग्धों की घेराबंदी की गई। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम साजिद निवासी श्यामपुर बताया। जबकि फरार होने वाले साथी का नाम इसरार निवासी मिठनपुर थाना नौगावां सादात है। सीओ के मुताबिक साजिद की निशानदेही पर पुलिस ने फैक्टरी से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया है। जबकि उसने एक महीने पहले आदमपुर में दो घरों में हुई चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया है। उसके साथी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द की पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed