फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   two hours traffic jaam

हाईवे पर दो घंटे जाम में फंसे वाहन, परेशानी

Thu, 16 Nov 2017 01:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ गजरौला। 
ब्यूरो अमर उजाला/ गजरौला।  Updated Thu, 16 Nov 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
two hours traffic jaam
गजरौला हाईवे चौपला पर जाम में फंसे वाहन।

विज्ञापन
नगर में भानपुर रोड पर साप्ताहिक बाजार होने के चलते बिजनौर स्टेट हाईवे से गजरौला होकर मुरादाबाद की ओर आने वाला ट्रैफिक डायवर्ट कर चौपला चौराहा से गुजारा गया। इससे दिनभर चौपला चौराहा पर वाहन रेंगते रहे। दो घंटे तक हाईवे चौपला पर जाम की स्थिति बनी रही।

दूर-दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। सामान्य स्थिति में बिजनौर-हरिद्वार स्टेट हाईवे से गजरौला होकर मुरादाबाद की ओर जाने वाला ट्रैफिक भानपुर रोड से नेशनल हाईवे पर जाता है। बुधवार को नगर में भानपुर रोड पर रेलवे स्टेशन चौराहा पर साप्ताहिक बाजार लगाया जाता है। इस दिन भानपुर रोड से भारी वाहन नहीं गुजारे जाते हैं। इसलिए बिजनौर-हरिद्वार स्टेट हाईवे से गजरौला होकर मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहनों को डायवर्ट करके चौपला चौराहा से गुजारा गया।
विज्ञापन

इंद्राचौक से चौपला चौराहा तक व चौपला से हसनपुर को जाने वाले मार्ग पर, उधर, फ्लाईओवर के नीचे दिल्ली और मुरादाबाद दोनों दिशाओं में एक किमी तक वाहनों की लाइन लग गई। दोपहर डेढ़ बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक जाम लगा रहा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को काफी पसीना बहाना पड़ा। दिनभर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
फोटो भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed