{"_id":"62ab7611449ccc0cb82f8dec","slug":"two-girls-hostel-ready-in-the-district-will-be-able-to-take-admission-in-this-academic-session-jpnagar-news-mbd4316750160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दो बालिका छात्रावास तैयार, इस शैक्षिक सत्र में ले सकेंगी प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दो बालिका छात्रावास तैयार, इस शैक्षिक सत्र में ले सकेंगी प्रवेश
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिले में तैयार दो बालिका छात्रावासों में प्रवेश के लिए छात्राओं के नामांकन, चिन्हांकन एवं शिविर आयोजित कर जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया।
कलक्ट्रेट सभागार में छात्रावास संचालन के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एडीएम भगवान शरण ने इन नए छात्रावासों में बालिकाओं के नामांकन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि बालिकाओं को पढ़ने लिखने के लिए कोई परेशानी न उठानी पड़े। इसके लिए छात्रावास बनवाए गए हैं। जिनमें छात्राएं रह सकती हैं और अपनी आंगे की पढ़ाई को जारी रख सकती हैं। ऐसे में इनका प्रचार प्रसार करना जरूरी है ताकि जरूरतमंद बालिकाएं इन छात्रावासों में प्रवेश ले सकें। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले के विकास खंड अमरोहा में राजकीय बालिका छात्रावास और विकास खंड धनौरा में राजकीय बालिका छात्रावास बछरायूं में बनाए गए हैं।
यह छात्रावास शैक्षिक वर्ष-2022-23 से संचालित होंगे। इन दोनों छात्रावासों में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं के लिए रहने की सुविधा दी जाएगी। इन छात्रावासों में कक्षा 9 में प्रवेश सर्वप्रथम कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की कक्षा 8 उत्तीर्ण सभी वर्गों की समस्त छात्राओं का प्रवेश लिया जाएगा। तत्पश्चात राज्य परियोजना कार्यालय की गाइडलाइन के अनुसार अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग की छात्राओं का प्रवेश लिया जाएगा। इन छात्रावासों में बालिकाओं के रहने,खाने की व्यवस्था राज्य सरकार की ओर से नि:शुल्क है। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।