{"_id":"5b29650c4f1c1bb06e8b8cbd","slug":"two-died-in-different-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत
ब्यूरो अमर उजाला/मंडी धनौरा।
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती 15 जून को बाइक की टक्कर से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना बछरायूं के गांव हकीमपुर ऊर्फ घेरकुंडा निवासी आशाराम पुत्र फूल सिंह उम्र 30 साल बीती 15 जून को थाना क्षेत्र के गांव कैसरा स्थित अपनी रिश्तेदारी में आया था। शाम के समय वह किसी काम से जा रहा था। आरोप है कि पीछे से आए बाइक सवार बब्बू पुत्र भूरे निवासी ग्राम चौहड़पुर बगद ने आशाराम को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। बेहतर उपचार के लिए बाहर ले जाया गया था। मंगलवार की दोपहर बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई रामकुमार की ओर से बब्बू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
दुर्घटना में पति-पत्नी घायल ःगजरौला में मंगलवार दोपहर 12 बजे नदीम अपनी पत्नी रेशमा के साथ बाइक से मेरठ अपनी बीमार बहन को देखने जा रहे थे। भानपुर फाटक के पास हाईवे पर दिल्ली की दिशा में जा रही कार ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी और मौके से कार लेकर भाग गया। घायल दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।