फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   two died in accident

निजी एंबुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत, पति घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
two died in accident
जोया (अमरोहा)। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार प्राइवेट एंबुलेंस ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मां और मासूम बेटे की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जोरदार टक्कर के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी चालक को पकड़कर पिटाई की। इसके बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घर में दो मौतों की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आरोपी मथुरा के नंदगांव बरसाना निवासी आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित हरियाना गांव के निकट हुआ। क्षेत्र के जिवाई गांव निवासी रंजीत कुमार सीएल गुप्ता कंपनी में कांच पैकिंग करने का काम करते हैं। उसकी शादी छह साल पहले मूंढापांडे के भीकनपुर गांव निवासी बबीता के साथ हुई थी। बबिता का एक बेटा अदीप था। दो साल पहले बीमारी से बबिता की मौत हो गई थी। इसके बाद रंजीत की दूसरी शादी जलालपुर निवासी सुखवीरी के साथ हुई। सुखवीरी ही मासूम अदीप की देखभाल करती थी। रंजीत के मुताबिक उनके साले की तबियत खराब चल रही है। मंगलवार की सुबह वह पत्नी सुखवीरी (25) और बेटे अदीप (तीन) के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर ससुराल जलालपुर जा रहे थे। अभी उनकी बाइक नेशनल हाईवे स्थित हरियाना गांव के निकट पहुंची थी। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पत्नी सुखवीरी और बेटा अदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रंजीत घायल हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने ड्राइवर को मौके पर पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी चालक को एंबुलेंस समेत कब्जे में ले लिया। घायल रंजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया पीड़ित रंजीत की तहरीर पर मथुरा के नंदगांव बरसाना निवासी एंबुलेंस चालक लोकेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed