फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   two died due to corona infection

कोरोना से महिला सहित दो की मौत, फैक्टरी कर्मचारी सहित 48 संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
two died due to corona infection
अमरोहा। जिले में कोरोना से मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को कोरोना संक्रमित महिला सहित दो मरीजों की मौत हो गई। इसमें एक की मौत मेरठ और दूसरी मौत मुरादाबाद के टीएमयू में हुई है। जबकि महिला स्वास्थ्य कर्मी और फैक्टरी कर्मचारी सहित 48 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2399 पहुंच गया है। जबकि 268 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने पर 81 मरीजों को घर भेजा गया है।
विज्ञापन

सोमवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 316 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें 21 लोग संक्रमित निकले। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1316 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 27 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों मरीजों में जोया सीएचसी में महिला स्वास्थ्य कर्मी और गजरौला की एक फैक्टरी के दो कर्मचारी शामिल है। वहीं चार दिन पहले मेरठ में कोरोना संक्रमित पाए गए 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि डिडौली क्षेत्र के एक गांव निवासी 66 वर्षीय महिला की मुरादाबाद के टीएमयू में मौत हुई है। मौत की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि सोमवार को जिलेभर में कोरोना के 48 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2399 हो गई है। कुल 368 केस एक्टिव चल रहे हैं। अब तक कुल 98257 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। इसमें 1327 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं सोमवार को स्वस्थ होने के बाद 81 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed