{"_id":"5d49bb3b8ebc3e6c9b48187f","slug":"two-bikes-accident-jpnagar-news-mbd317746475","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। बिजनौर रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से मेरठ रेफर कर दिया गया है। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के के लिए भेज दिया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बसावन गंज में निजामुद्दीन का परिवार रहता है। वह शादी समारोह में खाना बनाने का काम करते हैं। उनका बेटा एहतेशाम भी उनके साथ काम करता था। मंगलवार को एहतेशाम अपने दोस्त शादाब के साथ नौगांवा सादात किसी रिश्तेदारी में गया था। देर शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक शादाब चला रहा था। उधर जनपद बिजनौर के धामपुर के गांव जटपुर मढैयां निवासी अजय अमरोहा से अपने गांव लौट रहा था। नगर कोतवाली क्षेत्र में बिजनौर रोड स्थित जटीवन मोड़ के सामने दोनों की बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एहतेशाम की मौके पर ही मौत हो गई। शादाब और अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया है। उधर मौत की खबर मिलते ही एहतेशाम के परिजनों में कोहराम मच गया। चीेखते-चिल्लाते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।