फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   two baby dead in car

खड़ी कार में घुसे चार बच्चे, दम घुटने से दो की मौत

Sat, 22 Apr 2017 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 22 Apr 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
two baby dead in car
गांव महेशरा में खड़ी इसी कार में दम घुटने से दो बच्चों की मौत हो गई। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
थाना क्षेत्र के गांव महेशरा में खेलते-खेलते चार बच्चे घेर में खड़ी पुरानी क्षतिग्रस्त कार में बैैठ गए। असावधानी से कार अंदर से लॉक हो गई। तीन-चार घंटे अंदर बंद रहने के कारण गैस से बच्चों का दम घुटने लगा। कार पर काली फिल्म चढ़ी होने के कारण किसी की उन पर नजर भी नहीं पड़ी।
विज्ञापन


करीब तीन चार घंटे बाद नल पर पानी भरने गए ग्रामीण ने बच्चों को गाड़ी में छटपटाते देख शोर मचाया। लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो चुकी थी। एक अन्य चार वर्षीय मासूम को गजरौला निजी चिकित्सक ने मृृत घोषित कर दिया। एक बालक को गंभीर हालत में गजरौला में भर्ती कराया गया है। एक की हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना से गांव में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के महेशरा गांव निवासी नन्हे की क्षतिग्रस्त कार घेर में खड़ी है। शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे चार बच्चे यहीं खेल रहे थे। खेलते-खेलते चारों बच्चे घेर में खड़ी क्षतिग्रस्त कार में बैठ गए। गाड़ी में बैठकर बच्चों ने अंदर से खिड़की बंद कर लीं। गाड़ी धूप में खड़ी थी। दरवाजे लॉक होने और शीशे बंद होने के कारण बच्चों का दम घुटने लगा। बच्चों ने कार से निकलने की बहुत कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार पर काली फिल्म चढ़ी होने के कारण किसी कि उन पर नजर नहीं पड़ी। तकरीबन 3.30 से 4 बजे के बीच गांव का राजेंद्र नल पर पानी भरने नल पर गया। गाड़ी में बच्चों को छटपटाते देख शोर मचाया। दौड़ कर आए गांव के लोगों ने बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला। दम घुटने से रितिका (5) पुत्री लेखराज जाटव की मौत हो चुकी थी।


शिवा (4) पुत्र सत्यपाल यादव को गजरौला निजी अस्पताल में ले गए, जहां पर देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य बालक निभा को गजरौला में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। रितिक की हालत में सुधार बताया जा रहा है। घटना से गांव में कोहराम मचा है। परिजनों ने बिना कार्रवाई बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed