फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two and a half thousand new members increased in sugarcane committees

Amroha News: गन्ना समितियों में बढ़े ढाई हजार नए सदस्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Two and a half thousand new members increased in sugarcane committees
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले में ढाई हजार नए सदस्य पहली बार गन्ने की आपूर्ति करेंगे। इन किसानों को इस साल केवल पौधे का कोटा ही जारी किया जाएगा। जिले की तीन समितियों में सबसे अधिक सदस्य गजरौला-हसनपुर समिति से जुड़े हैं।

जिले में बड़ी संख्या में किसान गन्ने की खेती करते है। इस बार जिले में गन्ने का रकबा भी बढ़ा है। यहां 1,00,940 हेक्टेयर जमीन पर 1.7 लाख किसान गन्ने की पैदावार लेते हैं। शासन द्वारा जारी हुई गन्ना नीति के तहत 15 अक्तूबर तक किसानों को समितियों के नए सदस्य बनाने का मौका दिया था। मिलों को गन्ना आपूर्ति करने के लिए किसानों को संबंधित गन्ना समिति का सदस्य बनना पड़ता है। पहली बार गन्ना बोने वाले सदस्यों के फार्म समितियों पर भरवाए गए हैं। इस बार 2566 किसान गन्ना समिति के नए सदस्य बने हैं। ये सदस्य पहली बार मिलों को गन्ना आपूर्ति करेंगे। डीसीओ मनोज कुमार ने बताया कि गन्ना नीति के तहत बने नए सदस्य इस बार गन्ने की आपूर्ति कर सकेंगे।
विज्ञापन


किस समिति में बने कितने सदस्य

समिति - सदस्य
अमरोहा - 915
धनौरा - 658
हसनपुर-गजरौला - 993
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed