फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two accused arrested for cheating by putting Feviquick in ATM

Amroha News: एटीएम में फेवीक्विक लगाकर ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 31 Aug 2025 12:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 31 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for cheating by putting Feviquick in ATM
गजरौला थाना में खुलासा करते एसपी। स्रोत पुलिस
गजरौला (अमरोहा)। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका साथी सैफ भागने में कामयाब रहा। दोनों के कब्जे से पुलिस ने ठगी के 50 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त उपकरण व बाइक बरामद की। कोर्ट में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गजरौला थाने में शनिवार को एसपी अमित कुमार आनंद ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस ने भानपुर पुल के पास से बाइक सवार फैजान हुसैन व राहुल को पकड़ा। दोनों नोएडा के सेक्टर 63 के चोटपुर कॉलोनी घोसिया मस्जिद के निकट रहते हैं। उनके कब्जे से 50 हजार रुपये बरामद किए। पूछताछ में पता चला कि दोनों बेहद शातिर तरीके से एटीएम मशीन में फैवी क्विक लगा देते थे, जिससे ग्राहक का एटीएम कार्ड पैसे निकालते समय एटीएम मशीन में फंस जाता था।
विज्ञापन

ग्राहक को भ्रमित करने के लिए एटीएम के भीतर एक फर्जी हेल्पलाइन नम्बर चिपका देते थे। जब पीड़ित उस नम्बर पर कॉल करता तो फोन इनके ही तीसरे साथी के पास पहुंचता, जो खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर ग्राहक से कार्ड की पिन आदि की जानकारी कर लेता। ग्राहक से कहता था कि उसका एटीएम कार्ड ब्लॉक कर दिया गया है। आधार कार्ड लेकर बैंक आने की बात कहता था। ग्राहक के चले जाने के बाद गिरोह के सदस्य एटीएम मशीन से कार्ड निकाल लेते और पहले से देखे गए पिन की मदद से किसी दूसरे एटीएम मे जाकर एटीएम से पैसे निकाल लेते थे। दोनों ने नगर में वारदात को अंजाम देना कबूल किया। दोनों का लंबा आपराधिक इतिहास है। उनके खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कर ली गई है। चालान किया जा रहा है। दोनों का साथी सैफ भागने में कामयाब रहा है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed