फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tubewell connection line pulled after self-immolation attempt

आत्मदाह की कोशिश के बाद खिंचवाई नलकूप कनेक्शन की लाइन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Tubewell connection line pulled after self-immolation attempt
नलकूप की लाइन नहीं खिंचवाए जाने से नाराज किसान ने बिजली घर पर पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास किया। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। किसान को समझा कर वापस घर भेज दिया गया। बाद में आनन-फानन में बिजली अधिकारियों ने किसान की लाइन को खिंचवा कर चालू करवा दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक निवासी धीर सिंह का कहना है कि काफी समय पहले उसने अपने पिता मान सिंह के नाम पर नलकूप का कनेक्शन कराया था। दो माह पूर्व कनेक्शन का सामान भी मिल गया था लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही के कारण बिजली की लाइन नहीं खिंचवाई गई। बार-बार बिजली घर के चक्कर लगाने एवं जिम्मेदार अधिकारियों से मांग करने के बावजूद भी ध्यान नहीं दिया गया। इससे नाराज होकर धीर सिंह बुधवार को पेट्रोल से भरी केन लेकर बिजली घर पहुंच गया और अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल कर आत्मदाह करने की बात कहते हुए शोर मचाने लगा। आत्मदाह का प्रयास करते देख आसपास खड़े लोगों एवं बिजली कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। हाथ से माचिस छीनकर उसे बचाया। पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे समझाया और वापस घर भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर बिजली अधिकारियों के होश उड़ गए। उन्होंने आनन-फानन में टीम को भेजकर किसान की नलकूप की लाइन को खिंचवा कर चालू करवा दिया। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed