{"_id":"62272c94415ee27a6965739e","slug":"truck-collided-with-a-car-on-national-highway-in-didoli-diver-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा : डिडौली में नेशनल हाईवे पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, हादसे में चालक की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा : डिडौली में नेशनल हाईवे पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, हादसे में चालक की दर्दनाक मौत
Tue, 08 Mar 2022 03:49 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 08 Mar 2022 03:49 PM IST
सार
थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि मृतक तसरीफुल के पिता इसरार की तहरीर पर राजस्थान के नंबर वाले अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जल्दी आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा के डिडौली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर ट्रक ने चार पहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वाहन चालक की दर्दनाक मौत हो गई। उसकी मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले को लेकर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद जनपद में पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव भाडरी में तसरीफुल (23) पुत्र इसरार का परिवार रहता है। तसरीफुल पेशे से ड्राइवर है, वह इको (चार पहिया वाहन) चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। तसरीफुल की एक साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
सोमवार की रात तसरीफुल ईको लेकर दिल्ली से पाकबड़ा अपने घर लौट रहा था। रात में करीब तीन बजे जैसे ही उसकी इको डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित चौधरपुर स्थित आई हॉस्पिटल के सामने पहुंची, तभी दिल्ली की ओर से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करते हुए इको में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में तसरीफुल की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। तसरीफुल की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।