फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   trees destroyed in storm

आंधी से उखड़े पेड़, रास्ते बंद, बिजली गुल

Tue, 15 May 2018 01:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।  Updated Tue, 15 May 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
trees destroyed in storm
सैदनगली में आंधी में स्टेट बैंक के सामने पेड़ गिरा। - फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम मौसम विभाग के पूर्वानुमान सही साबित होने से जिले में काफी नुकसान हुआ है। आंधी में कई मार्गों पर पेड़ उखड़ गए। सड़कों पर गिरे इन पेड़ों से रास्ते बंद हो गए। यातायात प्रभावित रहा। वहीं पेड़ों की जद में आकर कई घायल हो गए। जबकि बिजली सेवा बुरी तरह से प्रभावित हो गई। जोगी रमपुरा बिजलीघर चौबीस घंटे से ठप है। वहीं शहर में रात दो बजे तक बिजली गुल रही। 
विज्ञापन

रविवार शाम आई आंधी पानी से दुश्वारियों का आंकलन दूसरे दिन सोमवार को हुआ। जिले की कई सड़कों पर पेड़ों की डाल आने से यातायात प्रभावित रहा। वहीं मुख्य मार्गों पर गिरे पेड़ों को हटाने को पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रजबपुर, सैदनगली, हसनपुर, ढबारसी इलाके में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं आंधी पानी में सड़कों से गुजर रहे राहगीर और बाइक सवार घायल हो गए। सबसे बुरा हाल बिजली व्यवस्था पर पड़ा। शहर में रविवार शाम गुल हुई बिजली रात दो बजे आई। वहीं जोगी रमपुरा बिजली घर से इकोंदा के लिए जा रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इन तारों पर कई जगह पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे बिजली सप्लाई ठप हो गई। करीब 24 घंटे से क्षेत्र मेें बिजली गुल है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed