फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Trees are necessary to keep the environment safe and balanced

‘पर्यावरण को सुरक्षित और संतुलित रखने के लिए पेड़ जरूरी’

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Trees are necessary to keep the environment safe and balanced
नोडल अधिकारी आयुक्त दुग्ध विकास ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने और सुरक्षित रखने में सबकी सहभागिता जरूरी है जब तक व्यक्ति पर्यावरण के खतरे को समझ कर अपने में अंदर आत्म सात नहीं करेगा और गैर जिम्मेदारी की भावना से नहीं बचेगा तब तक वृक्षारोपण जनांदोलन अभियान सफल नहीं हो सकता।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में नोडल अधिकारी आयुक्त दुग्ध विकास शशि भूषण लाल सुशील ने जनपद में पांच से सात जुलाई तक आयोजित होने वाले पौधरोपण जनआंदोलन, वन महोत्सव के तहत विभाग वार आवंटित लक्ष्य के संबंध में सभी विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। आयुक्त ने सभी विभागों से आवंटित लक्ष्य के अनुसार एक-एक करके जानकारी जुटाई। पूछा कि कितने गड्ढे खोदे गए है, पौधों का उठान हुआ या नहीं, कितने पौधे अभी तक लगा दिए गए, कितने का लक्ष्य मिला है, अभी तक क्या कार्यवाही की गई, आदि के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिला वन अधिकारी देवमणि मिश्रा ने बताया कि जनपद में खाद्य वन तैयार किए गए हैं। जिसमें अमरोहा नगर पालिका क्षेत्र में, हसनपुर के लुहारी वन क्षेत्र, धनौरा के मुकरामपुर वन क्षेत्र में पौधे रौपें जाएंगे। जनपद को 40 लाख 16 हजार 768 लक्ष्य मिला है। 5 जुलाई को 75 फीसदी पौधरोपण किया जाएगा। अभियान में 28 विभाग जुटे हैं।
विज्ञापन

14204 स्थल पर पौधे रोपित किए जाएंगे। कहा कि पांच जुलाई को जनपद में सभी विभागों के आवंटित लक्ष्य सहित 28 लाख पौधे रोपे जाएंगे। जिसमें सभी संबंधित विभागों को पौधे उपलब्ध करा दिए गए हैं। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पौधे का उठान समय से कर लिया जाए। गड्ढों का खुदाई का कार्य प्रारंभ कर दिया जाए। पौधे रोपण का जितना लक्ष्य जिस विभाग को दिया गया है, वह मौके पर दिखना चाहिए। जिन-जिन विभागों की सहभागिता है। उन के माध्यम से वृहद पौधरोपण कराया जाए। इसे जन आंदोलन का रूप दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने और सुरक्षित रखने में सबकी सहभागिता जरूरी है। जब तक व्यक्ति पर्यावरण के खतरे को समझ कर अपने में अंदर आत्म सात नहीं करेगा और गैर जिम्मेदारी की भावना से नहीं बचेगा, तब तक यह अभियान सफल नहीं हो सकता। अभियान की सफलता तभी है जब लोग पर्यावरण के खतरे और पर्यावरण असंतुलन के कारण और भावी पीढ़ियों के लिए पौधे के महत्व को समझेंगे। सभी अधिकारी हरीतिमा अमृत वन एप्लिकेशन अवश्य डाउनलोड करें और जितना लक्ष्य दिया गया है उसके अनुसार उसकी जियो टैगिंग भी करें। जिला वन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जन आंदोलन में एनजीओ को भी जोड़ा जाए और उनसे भी पौधरोपण कराया जाए। जो विभाग में सहयोग करते हैं उनको भी लक्ष्य दिया जाए। जागरूकता के लिए होर्डिंग, पोस्टर, बैनर और सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण के लिए जागरूक किया जाए। यहां मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश शुक्ल, अपर जिला अधिकारी भगवान शरण, सभी उपजिलाधिकारी, परियोजना निदेशक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed