{"_id":"629d0ed80161df467e6b2887","slug":"trees-are-life-there-is-nothing-more-sacred-than-planting-them-dm-dhanaura-news-mbd4304861128","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृक्ष ही जीवन है, इन्हें रोपित करने से पुनीत कार्य कोई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृक्ष ही जीवन है, इन्हें रोपित करने से पुनीत कार्य कोई नहीं
विज्ञापन
दिसौरा की पौधशाला में पौधारोपण करते हुए एसपी विनीत जायसवाल
- फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा। जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी ने कहा है कि बगैर पौधों के मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए पौधरोपण समय की मांग है। वह विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर क्षेत्र के गांव दिसौरा में वन विभाग की पौधशाला में पौधरोपण कर रहे थे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने भी पौधरोपण का महत्व बताया। यहां पीपल, पिलखन, कदम, रुद्राक्ष आदि के पौधे लगाए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि बगैर पेडों के मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। पौधरोपण बेहद पुनीत कार्य है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखने में पेड़ अहम भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ल, अपर जिलाधिकारी भागवत शरण, उपजिलाधिकारी अरुण कुमार, डीएफओ देवमणि मिश्रा आदि मौजूद थे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नगर के मोहल्ला शिवपुरी में पौधरोपण किया। पूर्व नगर अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने कहा कि भौतिक सुखों की खातिर मनुष्य लगातार पेड़ों को काटता आ रहा है। औद्योगीकरण की वजह से भी वृक्षों का कटान किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पौधरोपण अधिक संख्या में करें। इस मौके पर विनेश चौधरी, रजनी शर्मा, सुमित अग्रवाल, सारिका शर्मा, धर्मेंद्र प्रजापति आदि मौजूद थे। संवाद