फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Treason report against two friends, one arrested

अमरोहा के दो दोस्तों पर देशद्राह की एफआईआर, एक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Treason report against two friends, one arrested
अमरोहा। वीडियो वायरल कर उसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने, प्रधानमंत्री और एक समुदाय के विशेष खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने दो कारपेंटर दोस्तों के खिलाफ देशद्रोह सहित अन्य कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी पूनम ने बताया कि पुलिस को ऐसी जानकारी मिली थी कि क्षेत्र में तेजी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री के साथ-साथ एक समुदाय विशेष को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। वीडियो वायरल होने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही थीं। वीडियो की पुलिस ने जांच कराई। जांच में पता चला कि वीडियो अमरोहा देहात क्षेत्र के सिरसाखुमार गांव निवासी दो दोस्तों से जुड़ा है। दोनों आरोपी कारपेंटर का काम करते हैं। वीडियो बनाने वाले युवकों की पहचान सिरसाखुमार निवासी रहीस उर्फ असलम और वसीम के रुप में हुई। दरोगा अरुण प्रताप सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने देशद्रोह समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर रईस उर्फ असलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक रईस उर्फ असलम गुड़गांव और वसीम केरल में कारपेंटर का काम करते हैं। असलम इन दिनों घर आया हुआ था। एसपी ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है वीडियो तीन साल पहले बनाई गई थी।
विज्ञापन

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
अमरोहा। एसपी पूनम ने बताया कि प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 124 (क), 504, 505 (ग), 506 और 67 आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में दो युवक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के साथ-साथ हिन्दुस्तान को मिटाने की बात कह रहे हैं। दोनों ने प्रधानमंत्री और एक समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल भी किया है। वीडियो की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
-पूनम, एसपी अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed