{"_id":"657dfacb7640a3c6750f7cb6","slug":"training-given-to-women-constables-to-become-empowered-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-10468-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: महिला आरक्षियों को सशक्त बनने के लिए दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: महिला आरक्षियों को सशक्त बनने के लिए दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
अमरोहा। सेल्फ डिफेंस कार्यशाला आयोजित कर महिला पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। मार्शल आर्ट के जरिए खिलाड़ियों ने सेल्फ डिफेंस के तरीके बताए। अब प्रशिक्षित महिला आरक्षी स्कूल कॉलेज में जाकर छात्राओं को जागरूक करेंगी।
इससे पहले सेल्फ डिफेंस कार्यशाला की शुरुआत जनपदीय वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रिया दुबे व एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने फीता काटकर की। इस दौरान प्रशिक्षण देने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। एसपी कुंवर ने बताया कि ये कार्यक्रम मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित किया गया। ताइक्वांडो फाउंडेशन कोच अकबरुद्दीन व कुशल महिला प्रशिक्षकों द्वारा महिला आरक्षियों की इम्युनिटी बढ़ाने के उपाय, शारीरिक बल और क्षमता बढ़ाने के उपाय, तरीकों और मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया।
महिला पुलिसकर्मियों को आत्मरक्षा के गुर जैसे- दुपट्टा खींचना या शारीरिक बल का प्रयोग, हाथ पकडना, गर्दन पकडना, कंधा पकडना, बाल पकड़ना, पीठ पकड़ना वालों से निपटने के लिए कैसे कैसे बचाव करना है। आने वाले दिनों में प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मियों द्वारा स्कूल-कॉलेज की छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देंगी। इस कार्यशाला में महिला पुलिस कर्मियों ने भी सेल्फ डिफेंस के सम्बन्ध में अपने-अपने विचार रखे। इस दौरान सीओ लाइन अभिषेक कुमार यादव, प्रतिसार निरीक्षक घनश्याम व समस्त थाना, शाखा में तैनात महिला पुलिसकर्मी उपस्थित रहीं।