फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   trafiic jam in highway in amavasya

अमावस्या स्नान : राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेंगते रहे वाहन

Sun, 19 Nov 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ गजरौला। 
ब्यूरो अमर उजाला/ गजरौला।  Updated Sun, 19 Nov 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
trafiic jam in highway in amavasya
अमावस्या स्नान के दौरान शनिवार को ब्रजघाट पुल पर जाम में फंसे वाहन।
मार्गशीर्ष अमावस्या पर शनिवार को ब्रजघाट गंगा तट पर स्नान के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़े। जहां भक्त गंगा में डुबकी लगा रहे थे। वहीं लोग पुल पर जाम के झाम से जूझ रहे थे। करीब तीन घंटे तक ब्रजघाट पुल पर वाहन रेंग-रेंग कर चले। सर्दी के मौसम में ब्रजघाट पुल पर यातायात सुचारु कराने में पुलिस कर्मियों को पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

 
मार्गशीर्ष यानी अगहन अमावस्या पर शनिवार को भोर के चार बजे से ही ब्रजघाट गंगा तट पर श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। गंगा की लहरों पर सूर्य नारायण की किरणों की लालिमा पड़ने तक गंगा तट श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। श्रद्धालुओं के निजी वाहन और डग्गामार वाहनों का ब्रजघाट पुल पर जमावड़ा होने से नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। सुबह छह से लेकर नौ बजे तक पुल पर जाम की स्थिति बन गई। इसके बाद पुलिस ने एक साइड के ट्रैफिक को रोक कर दूसरी ओर के वाहन निकाले।
विज्ञापन


यही क्रम बारी- बारी साइड के वाहनों को रोक कर चलता रहा। सर्दी के मौसम में यातायात व्यवस्था सुचारु कराने के लिए पुलिस कर्मियों को पसीना बहाना पड़ा। ब्रजघाट पुलिस चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर पुलिस अपनी साइड से डग्गामार वाहनों के खिलाफ सख्ती नहीं बरतती। पुलिस की सुस्ती के कारण ही वाहन डग्गामार वाहन चालक मनमानी करते हैं। उधर, श्रद्धालुओं के निजी वाहनों को भी व्यवस्थित रूप से पार्किंग में नहीं खड़ा कराया जाता वह भी पुल पर वाहनों को खड़ा करके स्नान को जाते हैं। इसी वजह से जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed