{"_id":"5a3428d64f1c1bc45b8bc342","slug":"trafiic-jam-in-highway-at-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर रेंगे वाहन, रात में भी हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर रेंगे वाहन, रात में भी हाईवे जाम
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।
Updated Sat, 16 Dec 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
गजरौला में इंद्राचौक पर जाम में फंसे वाहन और फ्लाईओवर निर्माण की वजह से भानपुर फाटक पर लगा जाम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे चौपला पर फ्लाईओवर निर्माण के चलते ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। जिसकी वजह से भानपुर रोड पर दिनभर वाहन रेंग रेंगकर चलते रहे। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं रात में भी हाईवे जाम रहा। इससे दिल्ली-बरेली राजमार्ग-24 पर राहगीर फंसे रहे।
भानपुर रोड पर वाहनों की संख्या अधिक हो जाने से लगातार जाम की स्थिति पैदा हो रही है। गजरौला चौपला से बिजनौर, चांदपुर, हरिद्वार व धनौरा जाने वाले यात्री बसों के लिए भटक रहे हैं। शहर के लोगों को दो सौ मीटर की दूरी का सफर चार किमी में पूरा करना पड़ रहा है। परेशान करने वाली बात यह है कि यह स्थिति 31 दिसंबर तक बनी रहेगी। अच्छी खबर यह है कि नेेशनल हाईवे चौपला पर फ्लाईओवर निर्माण का कार्य अब तेजी से चलने लगा है। इसी वजह से चौपला चौराहा पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया गया है। तब तक के लिए चौपला चौराहा से पहले ही वाहनों को इधर-उधर मोड़कर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने की व्यवस्था की जा रही है।
वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर जुबिलेंट फैक्ट्री के सामने गुरूवार मध्यरात्रि एक ट्रक खराब हो जाने से वहां एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
उधर, सप्ताहांत होने के कारण दिल्ली की दिशा से लौटने वाले वाहनों की संख्या देर शाम बढ़ गई। उसका असर ये हुआ कि हाईवे पर जाम से हालात बिगड़ गई। जुबिलेंट के सामने फ्लाईओवर पर आने-जाने की दिशा में छोटे वाहनों की कतार लग गई। वहीं बसों का भी जमावड़ा लग गया। करीब डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। खबर लिखे जाने लग पुलिस जाम खुलवाने की कोशिश कर रही थी। भानपुर फाटक पर भी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।