{"_id":"5a0df4414f1c1bc45b8b69c3","slug":"trafiic-jam-in-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक फंसने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक फंसने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम
ब्यूरो अमर उजाला /गजरौला।
Updated Fri, 17 Nov 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
गजरौला में नेशनल हाईवे पर आईएमएस कॉलेज के सामने जाम में फंसे वाहन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर ब्रजघाट की तरफ आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने ट्रक फंस गया जिसे क्रेन की मदद से निकाला गया। इस बीच सड़क पर करीब एक किमी तक वाहनों की कतार लग गई। जाम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
नेशनल हाईवे पर स्थित आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज के पास भवन निर्माण का काम चल रहा है। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे बजरी से भरा एक बड़ा ट्रक गलत दिशा में मुड़ा। इस कारण ट्रक को रोकना पड़ा। इसके बाद क्रेन की सहायता से ट्रक को पीछे खींचा गया। क्रेन हाईवे पर खड़ी हुई तो यातायात व्यवस्था ठप हो गई जिससे दूर-दूर तक वाहनों की लाइन लग गई।
जाम लगने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब एक किमी तक ब्रजघाट की ओर व एक किमी तक गजरौला की दिशा में वाहनों की कतारें लग गईं। हाईवे से क्रेन व ट्रक हटने में एक घंटा लग गया। एक घंटे तक जमा लगा रहा। इसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारू हो पाई।