{"_id":"62290ec4f9643f7a0928a89a","slug":"traffic-on-guldiya-road-will-be-closed-today-due-to-counting-of-votes-jpnagar-news-mbd42113280","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha Election Seat Result: मतगणना के चलते आज बंद रहेगा गुलड़िया रोड पर आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha Election Seat Result: मतगणना के चलते आज बंद रहेगा गुलड़िया रोड पर आवागमन
Thu, 10 Mar 2022 09:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 09:31 AM IST
सार
शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाकर रूट डायवर्ट किया गया है। ऐसे में भारी वाहनों को शहर के बाईपास से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Traffic on Guldiya Road will be closed today due to counting of votes
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज यदि आपको मंडी समिति की तरफ जाना है तो अपना इरादा बदल दें, क्योंकि मतगणना के चलते मंडी समिति ही नहीं बल्कि आसपास के पूरे इलाके को सील कर मंडी समिति और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की तैनाती की गई है। इस दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाकर रूट डायवर्ट किया गया है। ऐसे में भारी वाहनों को शहर के बाईपास से निकाला जाएगा।
आप का विधायक कौन होगा? इस इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो चुकी है पूरी संभावना है कि दोपहर तक आपको परिणाम भी मिल जाए कि आगामी पांच वर्ष के लिए आपका विधायक कौन होगा?, बृहस्पतिवार को मंडी समिति में ईवीएम में कैद वोटों की गणना होगी। इस दौरान शहर और गुलड़िया रोड पर जाम न लगे, इसके लिए प्रशासन की तरफ से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। व्यवस्था के तहत शहर में भारी वाहनों की एंट्री नहीं होगी। जोया, अतरासी और बिजनौर की तरफ से आने-जाने वाले भारी वाहनों को शहर के बाहर बाईपास से गुजारा जाएगा।
इस लिंक पर क्लिक करें और उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजों से हो जाएं रूबरू
विज्ञापन
इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पूरे शहर में 14 बैरियर बनाए गए है। जहां पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। नत्थे खां की मस्जिद से गुलड़िया रोड पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यहां से केवल अधिकारी मतगणना कार्मिक, प्रत्याशी और उनके एजेंटों को एंट्री मिलेगी। इसके चलते आम नागरिकों को इस रोड पर जाने की इजाजत नहीं है। वहीं अधिकारी और मतदान कार्मिकों के वाहनों को मंडी समिति स्थित पुलिस लाइन के मैदान में पार्क किया जाएगा। जबकि प्रत्याशी और उनके एजेंटों के वाहन गुलड़िया बिजली घर के पास मैदान में पार्क होगेे। मंडी समिति के गेट नंबर 2 से सघन तलाशी के बाद प्रत्याशी और उनके एजेंटों को प्रवेश दिया जाएगा। टीएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। शहर में बड़े वाहनों पर प्रतिबंध है। वहीं गुलड़िया रोड पर आम नागरिकों का आवागमन बंद रहेगा।