फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Traffic jams in Hasanpur trouble traders, with e-rickshaws and encroachment the main reasons.

Amroha News: हसनपुर में जाम से व्यापारी परेशान, ई-रिक्शा व अतिक्रमण मुख्य वजह

Mon, 27 Oct 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 27 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Traffic jams in Hasanpur trouble traders, with e-rickshaws and encroachment the main reasons.
हसनपुर। नगर में यातायात व्यवस्था और जाम की समस्या से व्यापारी वर्ग प्रभावित है। लोगों के मुताबिक अतिक्रमण, ई-रिक्शा चालकों को मनमानी और नगर की सड़कों पर आड़े तिरछे खड़े वाहनों के कारण अक्सर जाम की स्थिति रहती है। कई बार निकलने की जल्दी में लोगों में कहासुनी भी हो जाती है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि सड़कों पर बेतहाशा बढ़ चुके ई-रिक्शा और मनमाने ढंग से हो रहे अतिक्रमण के कारण से लोगों को बाजार तक पहुंचना दूभर रहता है। इसका सीधा असर उनके व्यापार पर पड़ रहा है। व्यापारी वर्ग के मुताबिक ई-रिक्शा चालकों द्वारा सड़कों पर अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े करने और कुछ लोगों द्वारा सड़क पर दुकान लगाकर या अन्य रूप से अवैध कब्जा जमाने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है।
विज्ञापन

मुख्य बाजारों और चौराहों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे आपातकालीन सेवाओं और सामान्य आवागमन में भी बाधा आती है। व्यापारियों ने प्रशासन से इस गंभीर समस्या का तत्काल और स्थायी समाधान करने की मांग की है। उनकी प्रमुख मांगों में अवैध ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगाना, उनके लिए व्यवस्थित स्टैंड बनाना और सड़क से अतिक्रमण हटाकर यातायात को सुचारू बनाना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

व्यापारी बोले
हमारी दुकान के ठीक सामने ई-रिक्शा वाले अपनी सवारी खड़ी कर देते हैं और सड़क पर ठेलों का कब्जा रहता है। ग्राहक दुकान के पास आ ही नहीं पाते हैं। जब ग्राहक नहीं आएंगे तो व्यापार कैसे चलेगा। - सचिन गुप्ता, व्यापारी
---

अतिक्रमण के कारण नगर में हमेशा जाम जाम की स्थिति बनी रहती है। रास्तों पर गाड़ी खड़ी करने की जगह न मिलने से ग्राहक बाजार में आने से कतराते हैं जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। - मुकेश गुप्ता, व्यापारी
---

ई-रिक्शा वाले मनमाने ढंग से कहीं भी रिक्शा खड़ा कर देते हैं, जिससे रास्ते पूरी तरह बंद हो जाते हैं। पैदल चलना भी मुश्किल है। प्रशासन को ई-रिक्शा के लिए सख्त रूट और पार्किंग स्थल तय करने चाहिए।--पंकज भटनागर, व्यापारी हसनपुर।
----

नगर का बाजार शहर का सबसे पुराना और व्यस्ततम बाजार है लेकिन यहां कोई पार्किंग व्यवस्था नहीं है। अतिक्रमण और ई-रिक्शा ने मिलकर बाजार को चौपट कर दिया है। सरकार को जल्द से जल्द इस पर रोक लगानी चाहिए। - कुलदीप गुप्ता, व्यापारी

----
बाजार में अतिक्रमण और जाम लगाने की समस्या का समाधान कराने के लिए ठोस कदम उठाया जाएगा। जल्द ही व्यापारियों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।--पुष्करनाथ चौधरी, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed