चौपला के निकट हाईवे किनारे ट्रक खराब हो जाने के कारण जाम लग गया। जाम के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूल, कॉलेज जा रहे छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ी। बामुश्किल साइकिल को निकाल कर छात्र-छात्राएं स्कूल पहुुंचे। पुलिस ने क्रेन मंगाकर ट्रक को हटवाया।
बुधवारसुबह मुरादाबाद की तरफ से आ रहा ट्रक दिल्ली की दिशा में जारहा था। वह ओवरब्रिज पर ऊपर से जाने की बजाय हाईवे किनारे वाले मार्ग से निकल रहा था। चौपलाके निकट पहुंचने पर ट्रक खराब हो गया। जिसके चलते चालक को ट्रक को वहीं पर खड़ा कर दिया। उसके पीछे आ रहे वाहन मार्ग अवरुद्घ होने के कारण खड़े हो गए। इससे जाम लग गया। जाम में स्कूल वाहन भी फंस गए। जाम को संभालने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। पुलिस ने क्रेन मंगाकर खराब ट्रक को हटवाया, तब जाकर यातायात सुचारु हो सका। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि ट्रक खराब होने के कारण थोड़ी देर के लिए वाहन रुक गए थे। तुरंत क्रेन मंगाकर ट्रक को हटवा दिया गया था।