फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tractor-trolley overturned, four people injured

Amroha News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चार लोग घायल

Mon, 30 Dec 2024 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 30 Dec 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned, four people injured
गजरौल में हाईवे किनारे ईंट भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दबे लोगों को निकालने के लिए ईंट बचाते ल
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

हाईवे पर भानपुर खालसा के सामने ओवरब्रिज से उतरते समय ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। चालक व ट्रॉली पर बैठे तीन मजदूर ईंटों के नीचे दब गए। चीख पुकार सुन पास ही स्थित निजी अस्पताल का स्टाफ दौड़कर पहुंचे और मजदूरों को ईंटों के नीचे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
संभल के असमोली क्षेत्र के रचैटा गांव निवासी मोहम्मद हसन ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंट ढोने का काम करते हैं। शनिवार रात वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट भरकर हसनपुर क्षेत्र के सिहाली जागीर जा रहे थे। उनके गांव के ही जुनैद, शिवम व उसका भाई रोहित ईंट लदी ट्रॉली पर बैठे थे।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली भानपुर खालसा के सामने ओवरब्रिज से नीचे उतर रही थी। इस बीच चालक ने समझा कि हाईवे से उतरने के लिए कट है। इसी धोखे में चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली मोड़ दी, जिससे वह पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में ट्रॉली पर सवार तीनों लोगों व चालक ईंटों के नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर हाईवे किनारे निजी अस्पताल के कर्मचारी दौड़ पड़े। उन्होंने ईंटों में दब लोगों को बाहर निकाला। तुरंत उनको एंबुलेंस से अपने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल संचालक सुमेर चौधरी ने बताया कि कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचते तो किसी मजदूर की जान जा सकती थी। प्राथमिक उपचार के बाद घायल घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed