{"_id":"62c5e7ab7d8b2778c23daddd","slug":"tractor-driver-s-body-found-hanging-from-tree-accused-of-murder-hasanpur-news-mbd4337856102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला ट्रैकटर चालक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला ट्रैकटर चालक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदमपुर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर चालक का शव जंगल में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि बेटे की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। जांच पड़ताल की जा रही है।
मामला आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर का है। गांव निवासी किसान महिपाल सिंह का 23 वर्षीय इकलौता बेटा नरेश गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर पर कई साल से चालक का काम करता था। दो दिन पूर्व किसान का टिपलर चोरी हो गया था। चोरी का शक नरेश पर ही था। तलाश की गई तो गांव के ही जंगल में टिपलर मिल गया था। गांव के अन्य लोगों के भी कुछ दिन पूर्व कृषि यंत्र चोरी हुए थे। उन्हें तलाश कराने के लिए बुधवार की सुबह गांव के ही तीन लोग नरेश को घर से बुलाकर ले गए थे। सुबह दस बजे तक लौट आने की बात की थी। लेकिन वह नहीं लौटा। सुबह करीब साढ़े दस बजे राहगीरों ने गांव से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर गांव के पूर्व प्रधान बदन सिंह के खेत में शीशम के पेड़ पर नरेश का शव लटका देखा। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
गांव हाजीपुर में नरेश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। नरेश परिवार में इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन भी है। इकलौते भाई की मौत से बहन का रो-रोकर बुराहाल है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बयान: युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। -रामप्रकाश शर्मा, थानाध्यक्ष आदमपुर