फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Took the first installment of 50 thousand, the house was not built, notice

50 हजार की पहली किस्त ली, मकान बनाया नहीं, नोटिस जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Took the first installment of 50 thousand, the house was not built, notice
अमरोहा। पीएम आवास शहर के लाभार्थी मकान बनाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। पहली किस्त के तौर पर 50 हजार रुपये मिल चुके हैं, परियोजना निदेशक ने 20 लाभार्थियों से जवाब तलब किया है। पहले चरण में 20 लोगों ने फाउंडेशन यानी नींव की खुदाई तक शुरू नहीं कराई है।
विज्ञापन

पीएम आवास शहरी के लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए 2.50 लाख रुपये मिलते हैं। पहली किस्त के तौर पर 50 हजार दूसरी किस्त के रुप में 1.5 लाख रुपये और अंतिम किस्त के तौरपर 50 हजार रुपये मिलते हैं। परियोजना अधिकारी ऋषिपाल सिंह यादव ने नगर पालिका में मंगलवार को लाभार्थियों की सूची भेजी है जिसमें 20 लोगों के नाम और पता के साथ दर्ज है। उन्होंने दावा कियस है कि अवर अभियंता और सर्वेयर के निरीक्षण के दौरान मकान का निर्माण शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

लाभार्थियों को नोटिस जारी किया है। पहली किस्त के तौर पर 50,000 रुपये से आवास निर्माण शुरू कराने को कहा है वरना बैंक ड्रॉफ्ट को कार्यालय में जमा करें अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कुरैशी मोहल्ले के राजेश, कैलाश, सचिन और शौकीन, चौक की मोनिका सक्सेना और आनंद बल्लभ, छेवड़ा की कविता, पीरगढ़ की कृष्णा देवी, काली पगड़ी की सुमन और यशोदा, छेवड़ा के भगवान दास, छंगा दरवाजा की रेनू और कृष्णावतार, नौगजा की सलमा खातून, नल नई बस्ती के सुखर, बंगला के मोहम्मद अबुजर, नियारियान के मोहम्मद मोहसीन, दरबारे कला के शोएब अहमद, चाहगौरी के गनेश प्रसाद और बटवाल के संतोष शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed