फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Today teachers and students will take five resolutions in five lakh schools of the country

Amroha News: आज देश के पांच लाख विद्यालयों में पांच संकल्प लेंगे शिक्षक व विद्यार्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Today teachers and students will take five resolutions in five lakh schools of the country
अमरोहा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सोमवार को देश के पांच लाख विद्यालयों में हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान संकल्प कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इसमें लाखों शिक्षक व करोड़ों विद्यार्थी विद्यालयों की प्रार्थना सभाओं में पांच संकल्प लेकर हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान का उद्घोष कर इस संकल्प को आत्मसात करेंगे।
विज्ञापन

महासंघ के जिलाध्यक्ष प्राथमिक संवर्ग देवराज सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. नरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि संकल्प दिवस एक सितंबर का दिन केवल एक कार्यक्रम आयोजन तिथि मात्र नहीं है बल्कि शैक्षिक जगत में एक इतिहास रचने वाला क्षण है। इसमें लाखों विद्यालयों के लाखों शिक्षक एवं करोड़ों विद्यार्थी एक साथ उद्घोष कर संकल्प लेंगे कि हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान है।
विज्ञापन

हम सब मिलकर यह संकल्प लेंगे कि विद्यालय केवल भवन नहीं है, बल्कि संस्कारों का तीर्थ है। विद्यालय को भारत में हमेशा विद्या का मंदिर माना गया है। इनमें पहला संकल्प हम मिलकर अपने विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित तथा प्रेरणास्पद बनाए रखेंगे, दूसरा हम विद्यालय के संपदा, संसाधन तथा समय को राष्ट्र धन मानते हुए उनका संरक्षण एवं विवेकपूर्वक उपयोग करेंगे, तीसरा हम विद्यालय में ऐसा वातावरण बनाएंगे जहां कोई भेदभाव नहीं होगा। हम सभी सम भाव से सीखने और सीखने के पथ पर अग्रसर रहेंगे, चौथा हम शिक्षा को केवल ज्ञान का माध्यम नहीं बल्कि चरित्र निर्माण, आत्मविकास और समाज सेवा का साधन मानकर कार्य करेंगे व पांचवा हम विद्यालय को केवल एक संस्था नहीं बल्कि संस्कार, सेवा और समर्पण का तीर्थ मानते हुए उसका गौरव बढ़ाने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहेंगे। हम यह दृढ़ संकल्प लेते हैं कि हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ है, हमारी आत्मा का अभिमान है और राष्ट्र निर्माण का आधार है। इस दौरान मीडिया प्रभारी मोहित देओल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed