फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Today is the last chance to correct errors in educational details.

Amroha News: शैक्षिक विवरणों में त्रुटि दूर कराने का आज अंतिम अवसर

Sat, 25 Oct 2025 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 25 Oct 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Today is the last chance to correct errors in educational details.
अमरोहा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने हाईस्कूल और इंटर परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को अपने शैक्षिक विवरणों में त्रुटियों को दूर करने का मौका दिया है। विद्यार्थी 25 अक्तूबर तक माध्यमिक विभाग की वेबसाइट (upmsp.edu.in) पर अपने विवरण संशोधित कर सकते हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बोर्ड परीक्षा के आवेदन व पंजीकरण का काम भी पूरा हो चुका है। आवेदन के समय शैक्षिक अभिलेखों में रह गई त्रुटि की संभावना को देखते हुए बोर्ड उसमें सुधार का मौका दे रहा है। शैक्षिक अभिलेखों में त्रुटि रह जाने के कारण विद्यार्थियों को बाद में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

परीक्षा से पहले विद्यार्थियों के विषय, वर्ग, उनके नाम, माता-पिता के नाम में वर्तनी त्रुटि, जेंडर, जाति, फोटो व कक्षा 11 के पंजीकरण में अंकित हाईस्कूल के त्रुटिपूर्ण अनुक्रमांक जैसी सभी त्रुटियों में सुधार परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर शनिवार से 25 अक्तूबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कक्षा 11 में अंकित हाईस्कूल के त्रुटिपूर्ण अनुक्रमांक को भी संशोधित कराया जा सकेगा। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि अगर किसी परीक्षार्थियों के अभिलेखों में संशोधन होना है, तो यह एक अच्छा अवसर है। निर्धारित समय तक विद्यार्थी अपने विवरणों में संशोधन करा सकते हैं। जिससे विद्यार्थियों को निकट भविष्य में होने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed