फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   To improve the system, the district will get 25 traffic policemen

Amroha News: व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिले को मिलेंगे 25 यातायात पुलिसकर्मी

Mon, 25 Aug 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 25 Aug 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
To improve the system, the district will get 25 traffic policemen
अमरोहा। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जिले को जल्द ही 25 यातायात पुलिसकर्मी मिलेंगे। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शासन ने यह कदम उठाया है। प्रशिक्षण के बाद नए यातायात पुलिस कर्मी जल्द आमद कराएंगे। इसके बाद जिले की यातायात व्यवस्था और बेहतर हो सकेगी। सड़क हादसों पर अंकुश लगेगा तो वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी शिकंजा कसा जा सकेगा।
विज्ञापन

शासन ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने और बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस के पांच हजार पदों का आवंटन किया है। इसमें अमरोहा जनपद के लिए भी यातायात पुलिस कर्मी मिलेंगे। जिसमें एक टीआई, एक टीएसआई, सात हेड कांस्टेबल और 16 कांस्टेबल शामिल हैं। टीएसआई अनुज मलिक ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद सभी नए यातायात पुलिसकर्मी आमद कराएंगे और व्यवस्था को संभालेंगे। फिलहाल जिले की यातायात व्यवस्था को 52 पुलिसकर्मी संभाल रहे हैं। इसमें छह टीएसआई, 22 हेड कांस्टेबल और 24 कांस्टेबल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed