{"_id":"62619f465d854a468c5fa332","slug":"tired-of-illness-the-elderly-hanged-his-life-jpnagar-news-mbd4255157179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने फंदे पर लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने फंदे पर लटक कर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। उसका शव आम के बाग में रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह घटना अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र में रोनक वाटिका के पीछे आम के बाग की है। मोहल्ला छंगा दरवाजा में मोबिन (72) का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी मतीन के अलावा तीन बेटे और चार बेटियां हैं। छह बच्चों की शादी हो चुकी है। उन्होंने एक बेटी की शादी करीब एक महीने पहले ही की थी। एसएसआई जितेंद्र बालियान ने बताया कि मोबीन करीब एक साल से बीमार चल रहे थे। उनके तीनों बेटे मजदूरी करते हैं। वह लगातार उनका इलाज करा रहे थे, लेकिन उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं हुआ। वह बृहस्पतिवार की दोपहर रोनक वाटिका के पीछे स्थित आम के बाग में पहुंचे और पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। एसएसआई के मुताबिक परिजनों ने किसी भी तरह की अनहोनी से इनकार किया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर सबूत जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।