फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   tigri ganga mela start with aarti

मेला पूजन, गंगा आरती, भजन संध्या- अद्भुत, अलौकिक, अविस्मरणीय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
tigri ganga mela start with aarti
गंगाधाम तिगरी में महाआरती में शामिल मंत्री चेतन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी, भूपेंद्? - फोटो : GAJRAULA
गजरौला। अस्ताचलगामी सूर्य की लालिमा समेटे आकाश। गंगा तट के किनारे धूप, कपूर और लोबान की सुगंध, पीत वस्त्रों में सजे वेद पाठी, घंटियों और शंख की पवित्र ध्वनि और मां गंगा की आरती और जयकारों से गुंजायमान तिगरी स्थित गंगा तीर। यह दृश्य जिसने देखा अपनी आंखों में सजो लिया। अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय छटा बिखेरता यह अवसर तिगरी किनारे पहली बार देखने को मिला। गंगा आरती के बीच देवोत्थान एकादशी के पवित्र दिन कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी और उनके पति भूपेंद्र चौधरी, विधायक राजीव तरारा, महेंद्र खड़गवंशी, डीएम उमेश मिश्र, एसपी डा. विपिन ताडा आदि ने गंगा आरती की। यज्ञ में आहुति डालीं। रेलवे स्टेशन रोड स्थित सनाधन धर्म माध्यमिक संस्कृत विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षक हरिदत्त शर्मा शास्त्री एवं खेमराज शर्मा ने वेदपाठ किया। इसके बाद गंगा में दुग्धाभिषेक किया गया। परमार्थ निकेतन ऋषिकेश से आए स्वामी चिदानंद सरस्वती के निर्देशन में पुजारियों ने हरिद्वार की हर की पौड़ी की तरह ही आरती की। विशाल स्टेज पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। दिल्ली से आए मशहूर कलाकार प्रेम भाटिया ने अपनी प्रस्तुति दी। लेजर शो भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed