फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   tigri fair postphoned

प्रस्ताव पास, तिगरी मेला स्थगित, दीपदान पर भी प्रतिबंध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
tigri fair postphoned
अमरोहा। कलक्ट्रेट में मंगलवार को पुलिस प्रशासनिक अफसरों और संभ्रांत नागरिकों के बीच कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर हुई बैठक में सर्वसम्मति से तिगरी मेला स्थगित रखने का प्रस्ताव पास हुआ। यही नहीं तिगरी में दीपदान को भी प्रतिबंधित रखने का निर्णय लिया गया। कुछ संगठन मांग कर रहे थे कि तिगरी में दीपदान की अनुमति दी जाए, लेकिन प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के कारण अब उस पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी उमेश मिश्र की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष के पति भूपेंद्र चौधरी, एसपी डॉ विपिन ताडा सभी उपजिलाधिकारी-सीओ और संभ्रांत नागरिकों की मौजूदगी में तिगरी धाम में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले को स्थगित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। कोरोना संक्रमण को गंभीरता से लेने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

स्पष्ट किया गया कि इस बार कार्तिक मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। गंगा तिगरी धाम में स्नान और दीपदान जैसे अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी आयोजित नहीं किए जाएंगे। सभी ने कोरोना महामारी में एक-दूसरे के साथ मिलाकर चलने का संकल्प लिया। डीएम ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को भी कार्तिक मेले को स्थगित किए जाने के फैसले का प्रचार अपील तरह अधिकतम लोगों तक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कठिन समय चल रहा है। इस दौरान हर किसी को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed