फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tigri Fair: Highway will be closed on November 4 and 5, trucks from 3

तिगरी मेला: चार और पांच नवंबर को बंद रहेगा हाईवे, तीन से ट्रक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Tigri Fair: Highway will be closed on November 4 and 5, trucks from 3
अमरोहा। तिगरी मेल को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए 200 ट्रैफिक पुलिस कर्मी लगाए हैं। कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान पांच नवंबर की सुबह है। इसलिए, चार और पांच नवंबर को नेशनल हाईवे पूरी तरह बंद रहेगा। जबकि तीन नवंबर से हाईवे पर ट्रक, डीसीएम, कंटेनर, निजी बस व अन्य सभी भारी वाहनों के संचालक पर पाबंदी लगा दी जाएगी। सभी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
विज्ञापन

फिलहाल, तिगरी मेले में आने जाने के लिए सभी रास्ते खुले हैं। लेकिन तीन नवंबर से सिर्फ गजरौला से कुमराला पुलिस चौकी होते हुए तिगरी मेले में एंट्री मिलेगी। जबकि मेले से आने वालों को वाहन व श्रद्धालुओं को कांकाठेर के रास्ते नेशनल हाईवे की ओर निकला जाएगा। इसके लिए जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। इस बार 15 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। श्रद्धालुओं को लेकर आने वाले वाहनों को इन्हीं पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। मालूम रहे कि आधी-अधूरी तैयारियों के बीच तिगरी मेला शुरू हो गया है। श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। वीरान गंगा किनारे पर तंबुओं की नगरी बसने लगी है। 28 अक्तूबर से मेला विधिवत रूप से शुरू हो जाएगा। इसके बाद पांच नवंबर की सुबह कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान होगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के घर लौटने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। टीएसआई अनुम मलिक ने बताया कि मेले के चलते चार और पांच नवंबर को हाईवे पूरी तरह बंद रहेगा। इससे पहले तीन नंबर को ट्रक, डीसीएम, कंटेनर समेत बड़े वाहनों के हाईवे पर चलने पर पाबंदी लगा दी जाएगी। दोनों लेन पर चार नवंबर तक कार, बाइक, पिकअप, रोडवेज बस व अन्य छोटे वाहन चलते रहेंगे।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग स्थल-----------------------------------------खड़े हाेने वाले वाहन
गन्ना तोल सेंटर तिगरी गेट के बाई तरफ-------------------- कैन्टर, पिक-अप, बस
तिगरी गेट पार करने के बाद दाहिने तरफ------------------रोडवेज बस पार्किंग

तिगरी गेट पार करने के बाद बायी तरफ--------------------चार-पहिया वाहन पार्किंग
शिव मूर्ति के दाहिने तरफ------------------------------------दो-पहिया वाहन पार्किंग
ढलान नंबर के सामने----------------------------------------दो-पहिया वाहन पार्किंग
ढलान नंबर तीन के सामने------------------------------------चार-पहिया वाहन पार्किंग
ढलान नंबर तीन के सामने चार दीवारी के अन्दर-------------दो पहिया और चार-पहिया वाहन पार्किंग
ढलान नंबर चार के दाहिने तरफ------------------------------------वीआईपी पार्किंग
ढलान नंबर चार के बायी तरफ--------------------------------------चार-पहिया वाहन पार्किंग
ढलान नंबर पांच के दाहिने तरफ----------------------------------- कैन्टर, पिक-अप, ट्रेक्टर-ट्राली पार्किंग
ढलान नंबर छह के बायी तरफ--------------------------------------कैन्टर, पिक-अप, ट्रेक्टर-ट्राली पार्किंग
ढलान नंबर के दाहिने तरफ-----------------------------------------कैन्टर, पिक-अप, ट्रेक्टर-ट्राली पार्किंग
-----------------------------
तीन, चार और पांच नवंबर इन मार्गों से गुजरेंगे भारी वाहन
- शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को कटरा, जलालपुर बदायूं, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

- बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को आंवला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला से डिबाई, नरौरा बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।

- रामपुर के शाहबाद से आने वाले भारी वाहक वाहनों को रूट डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला,नरौरा, बुलंदशहर होते भेजा जाएगा।

- मुरादाबाद से मेरठ और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन मुरादाबाद से टीएमयू के बराबर से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर होते हुए मेरठ होकर दिल्ली भेजे जाएंगे।

- बिजनौर के चांदपुर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी और हल्के वाहनों को थाना धनौरा की बार्डर पुलिस चौकी रसूलपुर पर ही रोक दिया जाएगा। यहीं से वापस करते हुए बिजनौर बैराज, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली निकाले जाएंगे।

- संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। कोई भी मालवाहक वाहन गवां की तरफ से हसनपुर नहीं आने दिया जाएगा।

- अमरोहा से दिल्ली जाने वाहनों को शिवालांकलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचेंगे।

- हसनपुर से मालवाहक और भारी वाहनों को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई से बुलंदशहर होते हुए गुजारे जाएंगे।

- शाहजहांपुर से कटरा, जलालपुर, बदायूं, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर से दिल्ली भेजा जाएगा।

- गाजियाबाद से बरेली और लखनऊ की ओर जाने वाले भारी व मालवाहक वाहनों को लालकुआं से मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए वाया बरेली और लखनऊ भेजे जाएंगे।

- मेरठ से बिजनौर, धामपुर, स्योहारा, कांठ, मुरादाबाद से बरेली होकर लखनऊ निकाले जाएंगे।
--------------------------
श्रद्धालुओं के वाहन आते रहेंगे
टीएसआई अनुज मलिक ने बताया तिगरी मेले लेकर चलते श्रद्धालुओं के सभी तरह के वाहनों को आने दिया जाएगा। रोडवेज बस भी तिगरी से पहले पार्किंग स्थल तक आ सकेंगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं की कार, बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली या अन्य वाहन भी गजरौला से कुमराला चौकी से होते हुए तिगरी के पास पार्किंग स्थल तक प्रवेश कर सकेंगी। किसी को नहीं रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed