{"_id":"6736732479df28517003ea04","slug":"tigri-fair-highway-and-tigri-gajraula-road-jammed-due-to-crowd-of-devotees-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-129251-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिगरी मेला : श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते हाईवे और तिगरी-गजरौला मार्ग जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगरी मेला : श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते हाईवे और तिगरी-गजरौला मार्ग जाम
विज्ञापन
तिगरीधाम (अमरोहा)।
कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान पर तिगरी गंगा मेले में डुबकी लगाने के लिए हर मार्ग से श्रद्धालुओं की भीड़ है। इसके चलते हाईवे और तिगरी-गजरौला मार्ग पर लंबा जाम लग गया। तिगरी मार्ग पर जाम में फंसे लोग परेशान होकर खेतों और गांवों के मार्ग से होकर निकले।
कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को मुख्य स्नान किया जाएगा। पतित पावनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए हर मार्ग से श्रद्धालुओं के वाहन तिगरी की ओर जा रहे हैं। उधर, बृहस्पतिवार शाम हजारों लोगाें ने ब्रजघाट और तिगरी गंगा तट पर दीपदान किया। दीपदान कर लोग बृहस्पतिवार शाम को ही वापस लौटने लगे। जिसके कारण हाईवे पर शाम लंबा जाम लग गया। वाहनों की लाइन ख्यालीपुर ढाल तक पहुंच गई। उधर, तिगरी में मुख्य स्नान पर गंगा में डुबकी लगाने के लिए दिन भर ही नहीं बल्कि देर रात तक श्रद्धालुओं के वाहन तिगरी की तरफ दौड़ते रहे। श्रद्धालु इस कदर उमड़े कि गजरौला से लेकर तिगरी तक जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों को गांवों और खेतों के मार्गों का सहारा लेना पड़ा। जाम से निपटने की पुलिस की व्यवस्था धड़ाम हो गई।