{"_id":"62c32e2e25b715270030e8e9","slug":"tight-security-arrangements-should-be-made-on-eid-and-kanwar-yatra-aditya-jpnagar-news-mbd433555688","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद और कांवड़ यात्रा पर सुरक्षा व्यवस्था हो चुस्त-दुरुस्त : आदित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद और कांवड़ यात्रा पर सुरक्षा व्यवस्था हो चुस्त-दुरुस्त : आदित्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवागत कप्तान आदित्य लांग्हे ने मंगलवार को जनपद की कमान संभाल ली है। चार्ज लेने के बाद उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार का खात्मा उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कार्यालय में प्रत्येक पटल पर जाकर अधीनस्थों से बात की। उनकी कार्यशैली को चेक किया। पहले ही दिन अधीनस्थों के साथ बैठक कर ईद और कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही थाने में पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण गंभीरतापूर्वक शासन की मंशा के अनुरूप कराने के निर्देश दिए।
2016 बैच के आईपीएस आदित्य लांग्हे वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट पुलिस उपायुक्त पद पर नियुक्त थे। वह स्थानांतरित होकर मंगलवार को अमरोहा पहुंचे। करीब एक बजे उन्होंने अपने कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। यहां पहुंचने पर पहले उन्हें गारद ने उनको सलामी दी। इसके बाद नवागत एसपी ने पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाई गईं कमियों और साफ सफाई को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने समस्या सीओ, एफएसओ के साथ कानून, शांति व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत बैठक ली। जिसमें लंबित और गंभीर वारदातों की जानकारी कर तत्काल पर्दाफाश करने को कहा। साथ ही महिला और बाल अपराध रोकने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। चार्ज संभालते ही उन्होंने जनपद के समस्त हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन, गिरोह बनाकर घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ गैंग पंजीकरण और अवैध कच्ची शराब का निर्माण, तस्करी व बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। साथ ही आगामी त्योहार ईद और कांवड़ यात्रा को लेकर चर्चा की।
कहा कि त्योहारों पर पुलिस की मुकम्मल व्यवस्था रहनी चाहिए। इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी को शासन के दिशा-निर्देशानुसार कार्य करना होगा। मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न पर रोक लगाने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।